जेन-जी ने जॉब मार्केट में नए ट्रेंड सेट किए

Rajasthan Patrika

2025 में जॉब मार्केट में बड़े बदलाव देखने को मिले। खासतौर पर जेन-जी युवाओं ने करियर को लेकर नई सोच और नई शब्दावली के जरिए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। सोशल मीडिया से निकले ये ट्रेंड अब वर्कप्लेस कल्चर को नई दिशा दे रहे है। जानिए 2025 के उन 5 चर्चित शब्दों के बारे में जो न केवल चर्चा में रहे, बल्कि इन्होंने बताया कि युवा अब जॉब ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और निजी जीवन को भी बराबर महत्व दे रहे है।

जॉब हगिंगः इस साल का प्रमुख ट्रेंड रहा। जॉब साइट मॉन्स्टर की 2 न्स्टर की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, 75 प्रतिशत लोगों ने आर्थिक अनिश्चितता के बीच 2027 तक अपनी मौजूदा नौकरी में ही बने रहने को सुरक्षित विकल्प माना।

माइक्रो रिटायरमेंटः युवाओं ने खुद पर फोकस बढ़ाया। उन्होंने स्वेच्छा से नौकरी से ब्रेक लेकर मेंटल हेल्थ, अपस्किलिंग व आत्म-विकास

करियर कैटफिशिंगः हायरिंग में देरी और इंप्लॉयर के व्यवहार के चलते इसमें युवा जॉब ऑफर स्वीकारने के बाद पहले दिन जानबूझकर जॉइन नहीं करते। रिज्यूमे बिल्डिंग प्लेटफॉर्म सीवी जीनियस के मुताबिक, 27 साल की उम्र के 34% युवा इस ट्रेंड से जुड़े रहे।

कॉनशियस अनबॉसिंगः इसमें युवाओं ने मैनेजरियल रोल से दूरी बनाकर ऐसे पद चुने, जिनसे बिना दबाव के वर्क-लाइफ बैलेंस बना रहे।

कैरियर मिनिमलिज्मः इसके तहत जेन-जी ने करियर, परिवार और निजी समय-तीनों को समान महत्व दिया और नौकरी के साथ अपने कौशल व रुचियों से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया।

2025 के ये ट्रेंड बताते हैं कि जेन-जी के लिए अब स्थिरता, मानसिक संतुलन और निजी जीवन भी पद और पैकेज की तरह मायने रखता है।